उत्तराखंडविविध

सीएम ने राज्य आंदोलनकारियों के बलिदान को किया याद

मसूरी में शहीद राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित

शिखर हिमालय डेस्क

मसूरी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शहीद स्मारक में दो सितंबर 1994 के दिन मसूरी गोलीकांड में शहीद राज्य आंदोलनकारियों के बलिदान को याद किया। इसबीच सीएम ने कहा राज्य आंदोलनकारियों ने जिन उद्देश्यों के लिए राज्य मांगा, उसी मकसद के साथ प्रदेश को आगे बढ़ाया जाएगा। इसके लिए हर स्तर पर अधिकारियों की जिम्मेदारियां तय की गई हैं।

बृहस्पतिवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी, नैनीताल सांसद अजय भट्ट और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी मसूरी गोलीकांड की बरसी पर शहीद स्मारक पहुंचे। जहां उन्होंने गोलीकांड में शहीद राज्य आंदोनलनपकारी बेलमती चैहान, हंसा धनई, बलवीर सिंह नेगी, धनपत सिंह, मदन मोहन ममगाईं, राय सिंह बंगारी की प्रतिमाओं और चित्रों पर पुष्प चढाए। इस दोरान उन्होने कहा कि उनके बलिदान के कारण ही हमें अलग राज्य मिला।

सीएम ने कहा कि उत्तराखंड राज्य आन्दोनकारियों के उद्देश्यों के अनुरूप ही राज्य को आगे बढ़ाया जाएगा। जनसमस्याओं का समाधान तेजी से हो, इसके लिए हर स्तर पर अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई है। प्रक्रियाओं को आसान बनाया जा रहा है। सरकार प्रक्रियाओं के सरलीकरण, समाधान और निस्तारण के पक्ष में है। उन्होंने यहां भी खटीमा में राज्य आंदोलनकारियों के लिए की गई घोषणाओं को दोहराया।

केंद्रीय पर्यटन एवं रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने कहा कि अलग उत्तराखंड प्रदेशवासियों के त्याग का परिणाम है। सरकार शहीदों के सपनों के अनुरूप कार्य करेगी। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि उत्तराखंड राज्य आंदोलन में मसूरी गोलीकांड एक महत्वपूर्ण घटना है। इसमें हमारे अनेक राज्य आंदोलनकारी शहीद हुए।

इस अवसर पर पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, मसूरी नगरपालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष मन्नू मल, बलजीत सिंह सोनी समेत कई राज्य आंदोलनकारी मौजूद थे।

सिपनकोट के लोगों के पुनर्वास की होगी व्यवस्था
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धाम ने कहा कि मसूरी के सिपनकोट के लोगों की पुनर्वास की उचित व्यवस्था की जाएगी। मसूरी रोपवे का कार्य शुरू होने से पूर्व पुनर्वास की समस्या का समाधान किया जाएगा। मसूरी में वन टाइम सेटलमेंट लागू किया जाएगा। गढ़वाल सभा के भवन को यदि अन्यत्र शिफ्ट करना पड़ा तो, दूसरी जगह पर व्यवस्था की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button