सीएम धामी ने विकास योजनाओं के लिए दी वित्तीय मंजूरी

देहरादून, 31 जुलाई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जनपद हरिद्वार में पुलिस चौकी सुल्तानपुर के प्रशासनिक भवन का निर्माण किए जाने के लिए ₹ 241.48 लाख के सापेक्ष प्रथम किस्त में ₹ 96.59 लाख की धनराशि स्वीकृत किए हैं।
वहीं, जनपद देहरादून के न्यू कैंट मार्ग में 1.650 किमी मार्ग को 02 लेन से 03 लेन में अपग्रेड करने के लिए यूटिलिटी शिफ्टिंग व वाटर सप्लाई लाईन की शिफ्टिंग कार्य के लिए ₹ 11.95 करोड़ की योजना को स्वीकृत किया है।
मुख्यमंत्री द्वारा सिंचाई विभाग के अन्तर्गत कुंभ मेला-2027 के तहत हरिद्वार ज़िले में चंडी घाट के डाउनस्ट्रीम, गौरीशंकर इलाके में गंगा नदी के बाएं किनारे पर घाट और आस्था पथ का निर्माण किए जाने के लिए ₹ 98.18 करोड़ और चंडी घाट के डाउनस्ट्रीम, बैरागी कैंप क्षेत्र में गंगा नदी के दाहिने किनारे पर घाट और आस्था पथ का निर्माण किए जाने के लिए ₹ 115.91 करोड़ की धनराशि मंजूर की है।
मुख्यमंत्री द्वारा उत्तराखण्ड राज्य के भूतपूर्व सैनिकों के आश्रित छात्र-छात्राओं को इंजीनियरिंग, मेडिकल एवं पी.एच.डी. की शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति के भुगतान के लिए कारगिल शहीद परिवार मुख्यमंत्री सहायता कोष से ₹ 36.84 लाख की धनराशि स्वीकृत किए हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा सार्वजनिक निकाय और उपक्रमों में सिविल व पारिवारिक पेंशनरों को 01.जनवरी 2026 से महंगाई राहत की वर्तमान दर को बढ़ाकर 60 प्रतिशत प्रतिमाह करने की मंजूरी दी है।



