ऋषिकेशएजुकेशन

छात्र-छात्राओं ने जाना अंग और नेत्रदान का महत्व

एनडीएस स्कूल में कार्यशाला और पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित

ऋषिकेश, 31 जुलाई। राष्ट्रीय अंगदान दिवस के उपलक्ष में निर्मल आश्रम दीपमाला पब्लिक स्कूल में अंग व नेत्रदान विषय पर कार्यशाला और पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई।

लायंस क्लब, मोहन फाउंडेशन और एम्स ऋषिकेश के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाचार्या ललिता कृष्णास्वामी, महिपाल चौहान, संचित अरोड़ा, अरुण शर्मा और सुबिंदिया भाटिया ने अंग व नेत्रदान के महत्व को साझा किया। कहा कि मृत्यु के बाद अंगदान और नेत्रदान कई लोगों को नया जीवन देता है।

उन्होंने इस विषय से जुड़ी भ्रांतियों और मिथकों को भी दूर किया। विद्यालय की काउंसलर सुनेहा भल्ला ने भी अपने अनुभव साझा किए। विशेषज्ञों ने छात्रों के सवालों के भी जवाब दिए। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने अंग व नेत्रदान के समर्थन में शपथ भी ली। कार्यशाला में कक्षा 11 और 12 के छात्रों ने प्रतिभाग किया।

उधर, कक्षा सात से नौ तक के छात्र-छात्राओं ने पोस्टर प्रतियोगिता में अंगदान के सामाजिक दायित्व को कैनवास पर उकेरा। कक्षा सात में शर्मिष्ठा शर्मा प्रथम, सुदक्षिणा भट्ट द्वितीय और अक्षिता पेटवाल तृतीय, कक्षा आठ (ई) में अगम्या नेगी प्रथम, आरोही कंडवाल द्वितीय और अक्षिता गोयल तृतीय और कक्षा नौ में समृद्धि कठैत प्रथम, दीपिका भट्ट द्वितीय और परिणीति जुयाल तृतीय स्थान पर रहे।

इस अवसर पर गोपाल नारंग, गुलशन चंदानी, मनमोहन भोला, सुरेंद्र कथुरिया, संचित अरोड़ा और अरुण शर्मा आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button