देहरादून। भाजपा (BJP) प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट (Mahendra Bhatt) ने अपनी प्रदेश स्तरीय टीम घोषित कर दी है। संगठन में 8 उपाध्यक्ष, 3 महामंत्री और 8 प्रदेश मंत्री बनाए गए हैं। टीम में विभिन्न पदों पर 7 महिला नेत्रियों को जगह मिली है। इनमें दो प्रदेश महामंत्री, 4 प्रदेश मंत्री और एक महिला मोर्चा अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।
संगठन में बलवंत सिंह भौर्याल, कैलाश शर्मा, कुलदीप कुमार, डॉ. कल्पना सैनी, नीरू देवी, मुकेश कोली, शैलेंद्र बिष्ट और देशराज कर्णवाल को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जबकि खिलेंद्र चौधरी, राजेंद्र बिष्ट और आदित्य कोठारी को प्रदेश महामंत्री बनाया गया है।
प्रदेश मंत्री मीना गंगोला, आदित्य चौहान, मीरा रतूड़ी, हेमा जोशी, लीलावती राणा, राकेश नैनवाल, गुरविंदर सिंह चंडोक व विकास शर्मा को बनाया गया है।
वहीं, कौस्तुभानंद जोशी कार्यालय सचिव और मनवीर सिंह चौहान मीडिया प्रभारी बनाए गए हैं। पुष्कर सिंह काला और ऋषि कंडवाल को प्रकोष्ठ प्रभारी का दायित्व सौंपा गया है। अनिल शाही और रमेश गड़िया को प्रदेश विभाग प्रभारी बनाया गया है।
इसके अलावा शशांक रावत को युवा मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी आशा नौटियाल को दी गई है। प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा जोगेंद्र पुंडीर, प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा राकेश गिरी, प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा समीर आर्य, प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति मोर्चा राकेश राणा और प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा की जिम्मेदारी इंतजार हुसैन को दी गई है।