ऋषिकेशसियासत

BJP: चुनावों के लिए अभी से जुट जाएं पदाधिकारीः प्रेमचंद

BJP Rishikesh : ऋषिकेश। कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने भाजपा के नवमनोनीत पदाधिकारियों से संगठन को मजबूत करने के साथ निकाय और लोकसभा चुनाव के लिए अभी से जुटने के लिए कहा। अग्रवाल ने यह बात पदाधिकारियों से मुलाकात के दौरान कही।

रविवार को बैराज स्थित कैंप कार्यालय में वीरभद्र मंडल के पदाधिकारियों ने क्षेत्रीय विधायक एवं कैबिने मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल से मुलाकात की। अग्रवाल ने सभी का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। कहा कि भाजपा में सर्वसमाज को सम्मान मिलता है। इसीलिए बीजेपी आज विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन बन पाया है।

उन्होंने पदाधिकारियों से संगठन को और मजबूत करने के साथ ही सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक ले जाने की अपील की। साथ ही आगामी निकाय और लोकसभा चुनाव के लिए एकजुट होने पर जोर दिया।

मौके पर मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, महामंत्री तनु तेवतिया, गौरव कैंथोला, उपाध्यक्ष जगदंबा सेमवाल, प्रिया ढकाल, विजय जुगलान, बालम रावत, कोषाध्यक्ष विवेक चतुर्वेदी, मंत्री शशि सेमल्टी, संदीप छिंद्रा, पुनीता भंडारी, मीडिया प्रभारी हेमलता चौहान, सोशल मीडिया प्रभारी राज कोठारी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष निखिल बर्थवाल, महिला मोर्चा अध्यक्ष निर्मला उनियाल, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष ऋषभ जैन आदि मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button