पौड़ी गढ़वाल

अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभः महाराज

बीरोंखाल (पौड़ी गढ़वाल), 8 सितम्बर। कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक सतपाल महाराज क्षेत्र भ्रमण के तीसरे दिन ब्लॉक सभागार में श्रमिक पंजीकरण एवं नवीनीकरण शिविर में शामिल हुए।

महाराज ने कहा कि निर्माण से संबंधित कोई भी श्रम साध्य कार्य हो श्रमिकों के परिश्रम के बिना संभव नहीं है। कहा कि सरकार का ध्येय केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक उन योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। ब्लॉक स्तर पर श्रम शिविरों का आयोजन इसी प्रतिबद्धता का प्रमाण हैं।

महाराज ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के तहत संचालित कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र श्रमिक को समयबद्ध रूप से मिलना चाहिए।

इस अवसर पर महाराज ने लघु सिंचाई विभाग द्वारा जिला योजना के अंतर्गत 04 लाख की धनराशि से बडियान में मां भगवती मंदिर के स्थलीय निर्माण का शिलान्यास भी किया।

मौके परएसडीएम कृष्णा त्रिपाठी, बीडीओ सुदर्शन वडोला, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुयश रावत, ओमपाल, प्रेमसिंह नेगी, शान्ति देवी, दर्शन सिंह रिगोड़ा, यशपाल गैरोला, नीलम पुरी, मैत्री प्रकाश, नीलम रावत, नागेन्द्र, चनीलाल, सरिता, सूबेदार मनवर सिंह, संग्राम सिंह आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button