पौड़ी गढ़वाल

Pauri: पोखड़ा में विकास कार्यों को मिली रफ्तार : महाराज

बरसूंड देवता पंपिंग के लिए 29 करोड़ स्वीकृत, सड़कों का लोकार्पण-शिलान्यास

पोखड़ा (पौड़ी गढ़वाल), 7 अक्टूबर। कैबिनेट मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में सड़क, सिंचाई, पेयजल, पर्यटन और रोजगार से जुड़े विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है।

बुधवार को विकासखंड पोखड़ा में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में महाराज ने बताया कि दूरस्थ कोला क्षेत्र की वर्षों से लंबित बरसूंड देवता ग्राम समूह पंपिंग पेयजल योजना के लिए 29 करोड़ 83 लाख रुपये स्वीकृत कराए गए हैं। योजना से करीब 40 गांवों और तोकों को पेयजल सुविधा मिलेगी। कोला-1 और कोला-2 को मोटर मार्ग से जोड़ने के लिए 31.51 लाख रुपये स्वीकृत किए गए, जिसका कार्य पूरा हो चुका है। बिजोरापानी से कुंजखाल तक 56 लाख रुपये की लागत से मोटर मार्ग का नवीनीकरण कराया गया है।

उन्होंने बताया कि विधायक निधि से क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में करीब एक करोड़ रुपये के विभिन्न कार्य कराए गए हैं। वहीं, स्कूल भवन, सौर ऊर्जा और जल जीवन मिशन के तहत 10 करोड़ रुपये से अधिक के कार्य भी किए गए हैं।

शिविर में महाराज ने विभागों के स्टालों का निरीक्षण करने के साथ ही जन समस्याएं भी सुनी। उन्होंने 2.75 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित बिजोरापानी-कुंजखाल-कोलाखाल-जयकोट मार्ग के 8 किमी से चिनवाड़ी तक ग्रामीण मोटर मार्ग का लोकार्पण किया।

इसके अलावा तसीला लिंक मोटर मार्ग के सुधारीकरण और घेरुवा से गुजरखंड मलाणा मोटर मार्ग के द्वितीय चरण के कार्यों का शिलान्यास किया। इस दौरान लाभार्थियों को मुख्यमंत्री कोष के चेक वितरित किए गए और एबीवीपी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया।

मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र दर्शन, जिला महामंत्री महिपाल नेगी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुयश रावत, प्रभू शरण बुड़ाकोटी, ब्लाक प्रमुख संजय गुसाई, जिपंस बलवन्त सिंह नेगी, एसडीएम रेखा आर्य, सत्यप्रकाश शाह, सुनील, विकास, धर्मेन्द्र, मस्तराम बड़ोला, मधुवाला, नरेश विनोद बिंजोला, सुन्दर सिंह, जगदीश जखमोला, सुभाष जोशी, महेशानन्द जोशी, हयात सिंह आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button