Big Breaking: उत्तराखंडः 7 IAS और 2 PCS का तबादला
देहरादून। उत्तराखंड में 7 IAS और 2 PCS अधिकारियों के विभागों में फेरबदल के साथ ही 3 जनपदों के DM के बदले जाने की खबर है। सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर यह फेरबदल किया गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नैनीताल जनपद के DM धीराज गर्ब्याल को KMVN का MD बनाया गया है। जबकि DM रुद्रप्रयाग मनुज गोयल को देहरादून के नगर आयुक्त का जिम्मा सौंपा गया है। देहरादनू नगर आयुक्त अभिषेक रुहेला को उत्तरकाशी का DM बनाया गया है। जबकि उत्तरकाशी के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित को इसी पद पर रुद्रप्रयाग भेजा गया है।
अपर सचिव रंजना राजगुरु से MD परिवहन का जिम्मा हटा कर PD (UUSDA) बनाया गया है। उनके पास शेष विभाग यथावत रखे गए हैं। विनीत तोमर को चंपावत DM के पद से हटाकर परिवहन निगम के MD का पद सौंपा गया है।
उधर, PCS अधिकारियों में हेमंत कुमार वर्मा को ADM चमोली गढ़वाल से स्थानांतरित कर इसी पद पर चंपावत भेजा गया है। जबकि चंपावत के ADM शिव चरण द्विवेदी को हेमंत कुमार वर्मा के स्थान पर चमोली भेजा गया है।