बर्फ से लकदक हुए पहाड़, पुरी क्षेत्र में भी बारिश

शिखर हिमालय डेस्क
बदरीनाथ Badarinath News। उच्च हिमालयी (high Himalayan) तीर्थ बदरीनाथ में मौसम लगातार करवट (weather changing) बदल रहा है। जिसके चलते आसपास की पहाड़ियां बर्फ (Snow) से लकदक हो गए हैं। वहीं पुरी क्षेत्र में भी बारिश लगातार जारी है। पहाड़ों पर सितंबर महीने में कई बार हिमपात snowfall के कारण अब बदरीनाथ में ठंड बढ़ती जा रही है।
चारधाम यात्रा खुलने के बाद जहां बदरीनाथ धाम में तीर्थाटकों pilgrims की आमद बढ़ी है, वहीं मौसम के करवट बदलने से वातावरण बेहद ठंडा हो गया है। बीती रात पुरी क्षेत्र के आसपास की पर्वतमालाओं नर-नारायण पर्वत, माणा पर्वत, नीलकंठ पर्वत Neelkanth Parvat आदि में लगातार बर्फवारी जारी है। बादलों की ओट में दिख रहे पहाड़ बर्फ से लकदक दिखाई दे रहे हैं।
उधर, पुरी क्षेत्र में भी लगातार बारिश हो रही है। जिसके कारण वातावरण में ठंडक बेहद बढ़ चुकी है। यहां रह रहे लोगों के साथ ही तीर्थयात्री भी इस मौसम से दो चार हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि नंदाष्टमी के बाद हमेशा ही वातावरण में ठंडक बढ़ने के साथ ही पहाड़ बर्फ की चादर ओढ़ लेते हैं।
मौसम बदलने के बाद भी तीर्थाटक ठिठुरन को सहते हुए यहां पहुंच रहे हैं। सर्दी से बचने के लिए अब तक गर्म पानी का स्रोत तप्तकुंड यहां लोगों को राहत देता था, लेकिन कोविड-19 के मद्देनजर अदालत की रोक के कारण कोई कुंड में स्नान की मनाही है। उधर, बदलते मौसम को देखते हुए माना जा रहा है कि पुरी क्षेत्र में सीमित आबादी होने के चलते यहां भी जल्द हिमपात (snowfall) संभव है।