Rishikesh: श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण, किट वितरित

ऋषिकेश, 16 सितम्बर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर सब्जी मंडी में बुधवार को उत्तराखंड भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड और श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिकों के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विधायक प्रेमचंद अग्रवाल और मेयर शंभू पासवान भी शामिल हुए।
कार्यक्रम में करीब 500 श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। विधायक ने श्रमिकों को स्वास्थ्य पोषक आहार किट, बच्चों को शिक्षा किट और महिलाओं को हेल्थ किट वितरित की।
अग्रवाल ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार श्रमिकों के कल्याण, सामाजिक सुरक्षा और आर्थिक सशक्तीकरण के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित कर रही हैं। कहा कि सरकार का प्रयास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के साथ श्रमिकों के स्वास्थ्य और शिक्षा पर भी ध्यान देना है।
मौके पर वीरभद्र मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, दर्जाधारी चारु माथुर कोठारी, सुयश मिश्रा, मुस्कान, शिवकुमार गौतम, राहुल कश्यप, आनंद कुमार आदि मौजूद रहे।



