उत्तराखंडयात्रा-पर्यटन

बाबा के धाम में आई निर्माण कार्यों में तेजी

डीएम रुद्रप्रयाग ने लिया दौरा कर पुनर्निर्माण कार्यों का जायजा

शिखर हिमालय डेस्क
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ में धूप खिलते ही अब खराब मौसम के कारण रुके हुए निर्माण कार्य फिर से शुरू हो गए हैं। मौसम बदलने पर यहां काम कर रहे मजूदरों ने भी राहत की सांस ली है। धाम में निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं।

केदारनाथ धाम में पुनर्निर्माण के तहत मास्टर प्लान का काम चल रहा है। पिछले महीने मौसम खराब होने पर निर्माण कार्यों रुक गए थे। मजदूरों को परेशानियां उठानी पड़ रही थी। अब मौमस खुलते ही मजदूर भी खुश हैं। धाम में तीर्थयात्रियों के लिए आवश्यक सुविधाएं जुटाई जा रही हैं।

जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग मनुज गोयल ने केदारनाथ का दौरा कर पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने मौसम खुलने पर कार्यदायी संस्थाओं को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही यहां कार्यरत मजदूरों की सुविधाओं का ख्याल रखने को भी कहा गया है।

उन्होने बताया कि मंदाकिनी नदी पर निर्माणाधीन पुल को 2022 के यात्रा सीजन तक तैयार हो जाएगा। जबकि शंकराचार्य समाधि का निर्माण इस वर्ष ही पूरा होने की उम्मीद है। जिसे अगले साल श्रद्धालुओं के लिए भी खोल दिया जाएगा।

डीएम ने बताया कि केदारनाथ पुनर्निर्माण के दूसरे चरण के कार्य लगभग दो वर्ष में पूरा कर लिया जाएगा। बताया कि निर्माण कार्यों के पूरा होने से तीर्थयात्रियों को सुविधाएं मिल सकेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button