
शिखर हिमालया डेस्क
ऋषिकेश। युवा कांग्रेस (Youth Conagress) के राष्ट्रीय सचिव और प्रदेश चुनाव प्रभारी मनीष चौधरी ने कार्यकर्ताओं को 2022 के चुनाव के लिए एक सिपाही की तैयार रहने का आह्वान किया। कहा कि हमें बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की फोज तैयार करनी होगी।
शनिवार को श्यामपुर स्थित एक फार्म हाउस में युवा कांग्रेस की बैठक आयोजित हुई। बैठक में विधानसभा चुनाव 2022 के मद्देनजर बूथस्तर पर रणनीति को लेकर चर्चा की गई। मनीष चौधरी ने कहा कि बूथस्तर पर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को तैयार कर विस चुनाव को जीता जाएगा। बताया कि 40 विधानसभाओं में युकां का एक-एक कॉर्डिनेटर नियुक्त किया गया है। ऋषिकेश की जिम्मेदारी दिल्ली के नवदीप हुड्डा को दी गई है।
एआईसीसी सदस्य जयेंद्र रमोला ने कहा कि युकां अनुशासित तरीके से क्षेत्र में युवाओं को साथ जोड़ने का कार्य करेगी। युवाओं को रोज़गार समेत राज्य हित के तमात मसलों पर कांग्रेस से जुड़ना चाहिए।
बैठक में यह रहे मौजूद
पूर्व काबीना मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण, ज़िला बूथ प्रभारी गजेन्द्र विक्रम शाही, वरिष्ठ कांग्रेसी जयसिंह रावत, गोकुल रमोला, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बरफ सिंह पोखरियाल, ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष अंशुल त्यागी, प्रदेश सोशल मीडिया महामंत्री दीपक जाटव, सेवादल ज़िलाध्यक्ष राकेश कंडियाल, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष दीपक गौनियाल, सुमित त्यागी, गौरव राणा, पूर्व विस अध्यक्ष मनोज त्यागी, प्रदेश सचिव मनोज गुसांई, विवेक तिवाड़ी, युंका विस अध्यक्ष अमरजीत धीमान, महानगर अध्यक्ष जितेन्द्र पाल, श्यामपुर ब्लॉक युकां अध्यक्ष मनीष व्यास, ज़िला सचिव लक्ष्मी उनियाल, अलका क्षेत्री, दीपक नेगी, पूर्व प्रधान वीरेन्द्र सिंह, सरोप सिंह पुंडीर, दिनेश चन्द्र मास्टर, छात्रसंघ महासचिव दीपक भारद्वाज, अखिल गुलियाल, ज़िला महासचिव युंका नीरज चौहान, हरभजन चौहान, कुंवर गुसांई, सरोजिनी देवी, शिवानी, ममता नेगी, बीना चौहान, बलदेव नेगी, उप प्रधान रोहित नेगी आदि।