उत्तराखंड

उत्तराखंडः लोकायुक्त चयन के लिए सर्च कमेटी गठित

देहरादून। उत्तराखण्ड में लोकायुक्त के अध्यक्ष एवं सदस्यों की नियुक्ति प्रक्रिया आगे बढ़ गई है। राज्य सरकार ने इसके लिए खोजबीन समिति (सर्च कमेटी) का गठन कर दिया है।

सचिव कार्मिक एवं सतर्कता शैलेश बगौली ने बताया कि उत्तराखण्ड लोकायुक्त अधिनियम 2014 के तहत गठित पांच सदस्यीय चयन समिति की 4 जून 2026 को हुई बैठक में विचार-विमर्श के बाद यह निर्णय लिया गया।

उन्होंने बताया कि न्यायमूर्ति (सेनि) आलोक वर्मा सर्च कमेटी के अध्यक्ष होंगे। समिति में सेवानिवृत्त मुख्य सचिव इन्दु कुमार पाण्डेय, सुभाष कुमार और राधा रतूड़ी के साथ ही दून विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. सुरेखा डंगवाल को सदस्य में शामिल किया गया है।

समिति का दायित्व उत्तराखंड लोकायुक्त अधिनियम के तहत निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप लोकायुक्त के अध्यक्ष और सदस्य के लिए उपयुक्त व्यक्तियों के नामों का पैनल तैयार कर चयन समिति के अध्यक्ष को उपलब्ध कराना होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button