देहरादून

पीएम मोदी के नेतृत्व में देश ने कई उपलब्धियां की हासिलः धामी

देहरादून, 13 जून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी स्वतंत्र भारत के ऐसे पहले प्रधानमंत्री हैं, जिन्हें लगातार जनादेश प्राप्त कर सबसे लंबे समय तक देश की सेवा करने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश ने विकास और सुशासन के क्षेत्र में कई ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं।

शनिवार को एक दैनिक समाचार पत्र के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि ज्ञान, विज्ञान, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल और आधारभूत संरचना सहित विभिन्न क्षेत्रों में भारत ने उल्लेखनीय प्रगति की है। कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड भी तेजी से विकास की राह पर अग्रसर है। केंद्र और राज्य सरकार मिलकर जनकल्याण व सुशासन को मजबूत कर रही हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री का उत्तराखंड से विशेष लगाव है। प्रधानमंत्री बनने के बाद उनका 28 बार राज्य आगमन इसका प्रमाण है। उन्होंने सीमांत क्षेत्रों के विकास को नई दिशा दी और माणा गांव को देश के अंतिम नहीं, बल्कि प्रथम गांव की पहचान दिलाई।

धामी ने बताया कि राज्य में 2.65 लाख से अधिक महिलाएं ‘लखपति दीदी’ बन चुकी हैं, जबकि माणा गांव की सभी महिलाएं इस श्रेणी में शामिल हैं। कहा कि शीतकालीन यात्रा, राष्ट्रीय खेल और जी-20 जैसे आयोजनों ने राज्य को नई पहचान दी है। आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में उत्तराखंड के प्रयासों को वैश्विक स्तर पर सराहना मिली है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button