ऋषिकेश

Rishikesh: गंगा नदी के एक टापू पर फंसा रहा युवक, रेस्क्यू

ऋषिकेश, 14 जून। एसडीआरएफ ने गंगा नदी की तेज धाराओं में फंसे एक युवक को सुरक्षित रेस्क्यू किया। युवक शनिवार को नदी में बहकर चौरासी कुटिया के नीचे एक पहाड़ी पर पहुंच गया था, जहां से वह वापस किनारे तक नहीं लौट सका और पूरी रात वहीं फंसा रहा।

रविवार सुबह करीब नौ बजे सूचना के बाद एसडीआरएफ ढालवाला पोस्ट से आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ टीम घटनास्थल पर पहुंची। मौके पर युवक गंगा की प्रबल जलधाराओं के बीच एक चट्टानी टापूनुमा पहाड़ी पर फंसा मिला।

एसडीआरएफ जवान जोखिम के बावजूद रेस्क्यू बोट से युवक तक पहुंचे। जहां से उसे सुरक्षित बाहर निकालकर त्रिवेणीघाट पहुंचाया। इसके बाद युवक को स्थानीय पुलिस व परिजनों के सुपुर्द किया गया।

युवक की पहचान करण कुमार पासवान (21) पुत्र सुरेंद्र पासवान, निवासी जिला आरा, बिहार के रूप में हुई है। चिकित्सकीय जांच में उसकी स्थिति सामान्य पाई गई। अभियान में एसडीआरएफ के हेड कांस्टेबल ओमप्रकाश सिंह, मातवर सिंह, मनमोहन सिंह और राहुल कुमार शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button