उत्तराखंडऋषिकेशदेश

Yoga Day: आज वैश्विक पर्व बन गया है योगः सीएम धामी

परमार्थ आश्रम में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में सीएम हुए शामिल, मंत्री विधायक भी रहे मौजूद

International Yoga Day: ऋषिकेश। 8वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर परमार्थ निकेतन, ऋषिकेश में आयुष एवं आयुष शिक्षा विभाग की ओर से योगा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हजारों लोगों के साथ योग किया। साथ ही प्रत्येक व्यक्ति को योग को दिनचर्या में शामिल करने का संदेश दिया। परमार्थ निकेतन ने इस अवसर पर सीएम धामी को गंगा पुरस्कार प्रदान किया।

योगा डे पर सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी सोच के कारण आज योग जन-जन तक पहुंचा है। कहा कि शरीर और मन को स्वस्थ रखने के लिए नियमित योग से लाभ हासिल किया जा सकता है। योग का अभ्यास शरीर, श्वास और मन को जोड़ता है। आदिकाल से ऋषि-मुनियों ने योग को अपनाया है, उनकी शक्ति एवं सफलता के पीछे योग एवं ध्यान है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस तरह ऋषिकेश से मां गंगा पूरे देश को जीवन देने का कार्य करती है, उसी प्रकार यहां से योग का संदेश पूरे विश्व में जाता है। कहा कि आज योग वैश्विक पर्व बन गया है। इस बार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम Yoga for Humanity भी मनुष्य एवं मानवता हेतु योग के सकारात्मक संकेतों को दर्शाता है।

सीएम ने कहा कि हमें उत्तराखंड राज्य को 25वें वर्ष पर योग, संस्कृति, पर्यटन जैसे विभिन्न क्षेत्रों में देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाना है। सभी विभागों को अगले 10 वर्षो के विकास कार्यो का रोडमैप तैयार करने हेतु कहा गया है। कहा कि ऋषिकेश क्षेत्र में पर्यटन हेतु और अच्छी सुविधाएं उपलब्ध हो इसके लिए सरकार प्रतिबद्ध है।

परमार्थ निकेतन के प्रमुख चिदानंद सरस्वती ने कहा कि योग हमें ऑलनेस, वेलनेस का संदेश देता है। योग एक इंसान को दूसरे इंसान से और जीवमात्र को जीवमात्र से जोड़ता है। योग हमारे मन-मस्तिष्क की वर्जनाओं-बाधाओं को दूर करता है, सभी को आपस में प्रेम, विश्वास, सद्भाव से जोड़े रखने का संदेश देता है।

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल, सुबोध उनियाल, विधायक रेनू बिष्ट, दुर्गेश्वर लाल, राजकुमार पौरी, साध्वी भगवती, मेयर ऋषिकेश अनीता ममगाईं, सचिव पर्यटन दिलीप जावलकर, आयुष सचिव डॉ. पंकज पांडे, डीजीपी अशोक कुमार, डीएम पौड़ी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे, एसएसपी पौड़ी यशवंत सिंह चौहान, पदमश्री प्रीतम भरतवाण, वसंती बिष्ट आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button