ऋषिकेश
जयंती पर कांग्रेसजनों ने लिया महर्षि वाल्मीकि का आशीर्वाद

ऋषिकेश। महाकाव्य रामायण के रचयिता भगवान वाल्मीकि की जयंती पर कांग्रेसजनों ने वाल्मीकि मंदिर में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनका आशीर्वाद लिया।
इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने महर्षि वाल्मीकि से सामाजिक सौहार्द और भेदभाव रहित समाज की कामना की। ककी कामना की। कहा कि महर्षि वाल्मीकि ऐसी शक्ति देश और प्रदेश के हर नागरिक को दे।
मौके पर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष राकेश सिंह, जयेंद्र रमोला, ललित मोहन मिश्र, शैलेंद्र बिष्ट, रुकम पोखरियाल, बृजभूषण बहुगुणा, ऋषि सिंघल, मुकेश जाटव, मनीष जाटव, जतिन जाटव, सतपाल दानव, राजेश कुमार, पंकज जाटव, अशोक, मानू, अमित जाटव, पिंडर जाटव, अरुण जाटव आदि मौजूद थे।