ऋषिकेश

पीएम मोदी के जन्मदिवस पर किया गया वृक्षारोपण

ऋषिकेश, सितम्बर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने कैंप कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ वृक्षारोपण किया।

उन्होंने कहा कि वृक्ष मानव जीवन के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। पर्यावरण को स्वच्छ और सुरक्षित रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को पौधारोपण के साथ लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल का संकल्प लेना चाहिए।

अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर सेवा और जनकल्याण से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। पर्यावरण संरक्षण भी जनसेवा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से लोगों को पौधारोपण के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।

मौके पर पार्षद हर्षवर्धन रावत, अजय सजवान, राकेश शर्मा, पूनम डोभाल, जगदंबा रतूड़ी, विनोद जायसवाल, बृजेश कुमार, राहुल जायसवाल आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button