उत्तराखंड

Uttarakhand: कर्मचारियों और पेंशनरों को CM धामी का तोहफा

देहरादून। उत्तराखंड राज्य के स्थापना दिवस से एक दिन पहले धामी सरकार ने प्रदेश के कर्मचारियों और पेंशनरों को महंगाई भत्ते (DA) का तोहफा दिया है। इस बाबत सचिव वित्त दिलीप जावलकर ने आदेश जारी किए हैं। डीए का लाभ प्रदेश के करीब ढाई लाख कर्मचारियों और पेंशनरों को मिलेगा।


शासन ने राज्य कर्मचारियों, सहायता प्राप्त शिक्षण एवं प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं, शहरी स्थानीय निकायों के नियमित और पूर्णकालिक कर्मचारियों, कार्यभारित कर्मचारियों और यूजीसी वेतनमान में कार्यरत पद धारकों (जिन्हें सातवां पुनरीक्षित वेतनमान अनुमन्य किया गया है) को एक जुलाई 2022 से बढ़ी हुई दर पर महंगाई भत्ते का भुगतान किया जाएगा।


इससे पूर्व उतराखंड कैबिनेट ने राज्य कर्मचारियों को 4 प्रतिशत बढ़ा हुआ DA पर मुहर लगाने के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को इसके लिए अधिकृत किया था। शनिवार को कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों से वार्ता के बीच सीएम ने डीए देने की घोषणा की थी। जिसका आज आदेश भी जारी कर दिया गया है।


जानकारों के अनुसार 4 प्रतिशत बढ़े हुए DA के चलते राज्य कर्मचारियों को 550 से लेकर 10 हजार रुपये तक की वेतन वृद्धि का फायदा हो सकता है। हालांकि इस बढ़ोत्तरी से राजकोष पर भी खासा भार पड़ना तय है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button