देहरादून। मीडिया में पार्टी के पक्ष को मजबूती के साथ रखने के उद्देश्य से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने मौजूदा मीडिया कमेटी को भंग कर नए लोगों को जिम्मेदारी सौंप दी है। नई कमेटी में कुछ पुराने कांग्रेसजनों के साथ ही नए और युवाओं को भी मौका दिया गया है।
प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा की ओर से प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी ने यह जानकारी साझा की है। बताया कि प्रदेश स्तरीय पुरानी मीडिया कमेटी को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है। इसके स्थान पर इलेक्ट्रोनिक और प्रिंट मीडिया में पार्टी का पक्ष सही ढंग से उठाने के मकसद से नए मीडिया पैनल की नियुक्ति कर दी गई है।
बताया कि नए मीडिया पैनल में राजीव महर्षि, गरिमा दसौनी, दीपक बलूटिया, मथुरादत्त जोशी, धीरेन्द्र प्रताप, सूर्यकान्त धस्माना, डॉ. आरपी रतूडी, डॉ. प्रदीप जोशी, राजेश चमोली, लखपत बुटोला, डॉ. प्रतिमा सिंह, दीप बोहरा, सूरत सिंह नेगी, सुजाता पॉल, लक्ष्मी अग्रवाल, डॉ. जसविन्दर सिंह गोगी, शिवा वर्मा, अमरजीत सिंह, शीशपाल सिंह बिष्ट, बसी जैदी, विजयपाल रावत, संजय किशोर, गौरव चौधरी, अंशुल श्रीकुंज, नेहा चौहान को शामिल किया गया है।