धर्म कर्म

ज्योतिषः ‘अंगारक योग’ से चमकेगी इन राशियों की किस्मत

राजनीतिक, प्रशासनिक के साथ प्राकृतिक उथल-पुथल की आशंकाएं

• सेनापति ‘मंगल’ ग्रह 27 जून से कर रहे 42 दिनों के लिए स्वराशि में गोचर

Astrology: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 27 जून से नवग्रहों के सेनापति मंगल ग्रह स्वराशि मेष में गोचर कर रहे हैं। जहां राहु पहले से ही मौजूद है। जिसके चलते ‘अंगारक योग’ बन रहा है। अंगारक योग बनने पर खासकर प्रदेशों में राजनीतिक, प्रशासनिक के साथ ही प्राकृतिक उथल-पुथल की आशंकाएं बलवती हो रही हैं।

यह कहना है ज्योतिषाचार्य डॉ. चंडी प्रसाद घिल्डियाल का। बताते हैं कि ज्योतिष शास्त्र में मंगल ग्रह सभी ग्रहों का सेनापति कहा माता है। जो कि मेष राशि का स्वामी भी है। जन्मकुंडली में मंगल के स्थान पर ही शुभ और अशुभ स्थितियां बनती हैं। बताया कि सोमवार, 27 जून 2022 को मंगल ग्रह का मेष राशि में प्रवेश कर रहा है। इस राशि परिवर्तन (गोचर) से जहां कुछ राशियों को खूब फायदा पहुंचने वाला है, तो कुछ को नुकसान की आशंका भी रहेगी।

घिल्डियाल बताते हैं कि मेष राशि में राहु की उपस्थिति के बीच मंगल ग्रह के स्वराशि में प्रवेश से बन रहे अंगारक योग से राज्य के प्रशासनिक ढांचे में फेरबदल होने की पूरी संभावना है। कई अधिकारियों को भारी-भरकम विभाग मिलेंगे, तो कईयों से छीन भी जाएंगे। यह सब उनकी कुंडली में मंगल ग्रह की वर्तमान स्थिति पर निर्भर करेगा।

आचार्य ने बताया कि मंगल ग्रह के राशि परिवर्तन से कुछ राशियों के जातकों की किस्मत के सितारे बुलंद होंगे, तो कुछ को हानिकारक भी हो सकता है। उन्हें अपनी कुंडली का आंकलन करा लेना चाहिए।

इन राशियों की चमकेगी किस्मत

मेष राशि (Aries)
किसी नए कार्य की शुरुआत के लिए यह समय अच्छा है। परिजनों से धन की प्राप्ति होगी। किसी भी कार्य में आपको परिश्रम करने की जरूरत है, इससे उस कार्य में जरूर सफलता मिलेगी।

मिथुन राशि (Gemini)
यह समय बहुत अच्छा रहेगा। मेहनत का पूरा फल मिलेगा। अधूरे कार्य संपन्न होंगे। नौकरी-व्यापार में वृद्धि होगी। नए व्यवसाय के लिए भी आप सोच सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer)
मंगल का राशि का परिवर्तन शुभ फलदायी होगा। नौकरी और शिक्षा से जुड़े क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। हालांकि खर्चों में वृद्धि हो सकती है।

कन्या राशि (Virgo)
इस राशि के जातकों के लिए गोचर का मिला-जुला परिणाम दिखेगा। नौकरी में तरक्की के आसार हैं। पिता व भाई का सहयोग मिलेगा। परंतु अष्टम स्थान में अंगारक योग बनने से अचानक गिरने की संभावना रहेगी, संभल कर चलें।

धनु राशि (Sagittarius)
अच्छी नौकरी मिलने की संभावना है। पितृ संपत्ति भी प्राप्त हो सकती है। अपने कार्यों से धन का अर्जन बढ़ाएं। आपको कारोबार बढ़ाने के भी अच्छे अवसर मिल सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn)
कार्यों को लेकर व्यस्तता रहेगी। नौकरी में विदेश यात्रा के भी योग हैं। कार्यक्षेत्र में उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। स्थान परिवर्तन की भी पूरी संभावना है। संतान पक्ष से भी सुखद समाचार मिल सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि के लिए मंगल ग्रह का गोचर शुभ फल देगा। अधूर कार्य पूरे होंगे। मित्रों और परिजनों का पूरा साथ मिलेगा। नए कार्य की शुरुआत के लिए समय अनुकूल है। पराक्रमी एवं आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

इन राशियों के जातकों को परेशानी संभव

वृष राशि (Taurus )
आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। क्रोध से बचे और संयम बरतें। पारिवारिक जीवन में उथल-पुछल रहेगी। रहन-सहन भी अव्यवस्थित होने की संभावना है।

सिंह राशि (Leo)
इस राशि पर मिला-जुला प्रभाव रहेगा। मन अशांत होने से आशा-निराशा के भाव उत्पन्न हो सकते हैं। परंतु भाग्य भाव में अंगारक योग बनने से लाटरी सट्टा से अचानक धन लाभ की प्राप्ति हो सकती है।

तुला राशि (Libra)
यह गोचर अशुभ फल देने वाला है। व्यापार व कारोबार में दिक्कतें आ सकती है। शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। सप्तम स्थान में अंगारक योग बनने से दांपत्य जीवन में कड़वाहट पैदा हो सकती है। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio)
नौकरी और कारोबार में कठिनाइयां आ सकती हैं। नौकरी परिवर्तन के भी योग हैं। परिवार के लोगों की सेहत का ध्यान रखें। चिकित्सा में पैसे खर्च हो सकते हैं।

मीन राशि (Pisces)
यह समय थोड़ा परेशानियों से भरा रह सकता है। शिक्षा कार्यों पर विशेष ध्यान दें। वाणी में संतुलन बनाए रखें। मन अशांत रहेगा। धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।

(ज्योतिषाचार्य डॉ. चंडी प्रसाद घिल्डियाल कुंडली, हस्तरेखा और वास्तु शास्त्र के मर्मज्ञ के साथ-साथ यंत्र साधना के अच्छे जानकार हैं। आप उनसे संपर्क कर सकते हैं। निवास’ 56/1 धर्मपुर, देहरादून, उत्तराखंड। कैंप कार्यालय- सी- 800, आईडीपीएल कॉलोनी, वीरभद्र, ऋषिकेश। मोबाइल -9411153845. संप्रति- सहायक निदेशक, शिक्षा विभाग)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button