उत्तराखंडसियासत

प्रभारी मंत्री जिलों में देखें राहत कार्य : धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपदों के प्रभारी मंत्रियों से संबंधित जिलों का दौरा करने और आपदा पीड़ितों को मदद सुनिश्चित करने की अपेक्षा की है। कहा कि इनदिनों उत्तराखंड में अतिवृष्टि से जान और माल का भारी नुकसान हुआ है। ऐसे में प्रभावित परिवारों तक पहुंचना और उनकी सहायता करना हमारा कर्तव्य है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपदों प्रभारी मंत्रियों को इस बाबत पत्र लिखा है। कहा कि मंत्रिगण प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोगों तक पहुंचें। स्थलीय निरीक्षण, बचाव और राहत कार्यों की समीक्षा के साथ ही राहत सामग्री व धनराशि वितरण की व्यवस्था को सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि जनपद के अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रभावितों को मदद और क्षतिग्रस्त कार्यों को समय से पूर्ण कराने की व्यवस्था करें। स्पष्ट किया है कि जनपदों में भूस्खलन, बाढ़ इत्यादि से अत्यधिक नुकसान और जनहानि हुई है। इससे निपटने के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है। मुख्यमंत्री ने इस बारे मंत्रियों से सहयोग की अपेक्षा की है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश में आपदा से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। जिसका बाद में आगणन तैयार किया जा सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button