संस्कृत शिक्षकों ने की कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद की सराहना

ऋषिकेश। उत्तराखंड संस्कृत विद्यालय प्रबंधकीय शिक्षक संघ ने कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के संस्कृत भाषा में शपथ ग्रहण करने पर हर्ष जताया। शिक्षकों ने उनके इस प्रयास को संस्कृत भाषा के उन्नयन के लिए सार्थक पहल करार दिया।
संघ के अध्यक्ष डॉ जनार्दन कैरवान और महामंत्री सुभाष डोभाल ने कहा कि कैबिनेट मंत्री प्रेमचदं अग्रवाल ने पहले विधानसभा सदस्य और आज कैबिनेट मंत्री के तौर पर संस्कृत भाषा में शपथ लेकर संस्कृत भाषा और उत्तराखंड का मान बढाया है।
उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों के संस्कृत भाषा शपथ ग्रहण करने से देववाणी के प्रति आम जनमानस की रुचि बढ़ेगी। इससे देश में भी उत्तराखंड का अच्छा संदेश गया है।
हर्ष जताने वालों में विजय जुगलान, सुशील नौटियाल, जितेंद्र भट्ट, विपिन बहुगुणा, विनोद गैरोला आदि भी शामिल हैं।