बाबा साहेब की जयंती पर प्रतियोगिताएं आयोजित

ऋषिकेश। श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित पोस्टर, भाषण और प्रश्नोत्तर प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने उत्साह से प्रतिभाग किया।
प्रधानाचार्य यमुना प्रसाद त्रिपाठी के निर्देशन में बाबा साहेब के जीवन और विचारों पर आधारित पोस्टर प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता और प्रश्नोत्तर प्रतियोगिता आयोजित की गईं। छात्रों ने अपने विचारों से बाबा साहेब के जीवन दर्शन को साझा किया।
प्रतियोगिताओं के निर्णायक लेफ्टिनेंट लखविंदर सिंह ने कहा कि बाबासाहेब के जीवन से संघर्षों के बीच आगे बढ़ने की सीख लेनी चाहिए। किसी भी प्रकार के अभाव को बाधा नहीं बनने देना चाहिए। समापन पर प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
मौके पर डॉ. सुनील दत्त थपलियाल, जयकृत रावत, नवीन मैंदोला, शालिनी कपूर, रंजन अंथवाल, प्रवीन रावत, रेहा ध्यानी, सुशीला बर्थवाल, ऋचा अमोली, सुनीता शर्मा, भगवती प्रसाद जोशी, संजीव कुमार, रेखा बिष्ट, संजीव चौधरी, धनंजय रांगड़, ज्योतिर्मय शर्मा आदि मौजूद रहे।



