उत्तराखंडचुनाव

द्रोपदी मुर्मू को बसपा और निर्दलीयों का भी समर्थन

आज उत्तराखंड दौरे पर आई राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी, सभी दलों से की वोट अपील

Presidential Election: देहरादून। राष्ट्रपति पद के लिए एनडीए की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू को उत्तराखंड में भाजपा अलावा बसपा और दो निर्दलीयों का समर्थन भी मिल गया है। उन्होंने आज देहरादून दौरे के दौरान अन्य दलों के विधायकों से भी समर्थन देने की अपील की है।

देहरादून आगमन पर सोमवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर एनडीए से राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी द्रोपदी मुर्मू की आगवानी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की। इसके वह कचहरी स्थित शहीद स्मारक पहुंची। जहां उन्होंने उत्तराखंड राज्य आंदोलन के शहीदों को नमन किया।

राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू ने सीएम आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में भाजपा के विधायकों और सांसदों से मुलाकात की। इसबीच उन्होंने भाजपा के अलावा अन्य दलों के विधायकों से भी वोट अपील की। कहा कि पहली बार आदिवासी समाज की महिला राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी बनी है।

कार्यक्रम के दौरान दो निर्दलीय विधायक उमेश कुमार और संजय डोभाल भी मुख्य सेवक सदन में मौजूद रहे। उन्होंने भी मुर्मू को अपना समर्थन देने का ऐलान किया। वहीं बसपा विधायक दल के नेता ने भी द्रोपदी मुर्मू को पार्टी का समर्थन देने की बात कही है।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, सह प्रभारी रेखा वर्मा, पूर्व सीएम विजय बहुगुणा समेत पार्टी के विधायक और सांसद और भाजपा संगठन के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button