उत्तराखंडचुनावसियासत

उत्तराखंड से डॉ. कल्पना सैनी जाएंगी राज्यसभा

भाजपा ने राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष को बनाया प्रत्याशी

Rajya Sabha Election 2022: उत्तराखंड से राज्यसभा के लिए भारतीय जनता पार्टी ने प्रत्याशी के नाम का ऐलान कर दिया है। भारतीय जनता पार्टी ने डॉ. कल्पना सैनी (Dr- Kalpana Saini) को प्रत्याशी बनाया है।

राज्यसभा के लिए घोषित प्रत्याशी डॉ. कल्पना सैनी वर्तमान में राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष हैं। वह 1987 से गांधी महिला विद्यालय की प्राचार्य रह चुकी हैं। डॉ. सैनी रुड़की की रहने वाली हैं।

डॉ. कल्पना सैनी नेशनल फर्टिलाइजर्स निदेशक की जिम्मेदारी भी संभाल चुकी हैं। वह पार्टी से रुड़की की जिलाध्यक्ष भी रही हैं।

राज्यसभा के लिए डॉ. कल्पना सैनी के चयन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और हाल में बीजेपी में शामिल हुए कर्नल अजय कोठियाल ने भी शुभकामनाएं दी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button