उत्तराखंडचुनावसियासत

उत्तराखंड भाजपाः नितिन गडकरी ने जारी किया ‘दृष्टिपत्र’, Highlights

Uttarakhand Assembly Election 2022: देहरादून। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने 2022 विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी का घोषणापत्र (BJP Manifesto दृष्टिपत्र) जारी कर जनता को समर्पित किया। कहा कि इसमें हर वर्ग का ख्याल रखा गया है। यह दृष्टिपत्र उत्तराखंड के विकास की दृष्टि बनाया गया है। पीएम मोदी नेतृत्व में देश के साथ ही उत्तराखंड में अच्छा काम हुआ है। हमने सात साल में 50 लाख करोड़ के काम किए हैं। इस देश में पैसे की कमी नहीं है, दृष्टि की कमी है।

इससे पहले घोषणापत्र के संयोजक पूर्व सीएम रमेश पोखरियाल निशंक दृष्टिपत्र के हाईलाइट्स बताए। कहा कि उत्तराखंड के इतिहास पहली बार आम जनता की सहभागिता से दृष्टिपत्र तैयार किया गया है। ब्लॉक स्तर तक से सुझाव लिए गए। कहा कि अगले 10 वर्ष उत्तराखंड के हैं। ये दृष्टिपत्र, उत्तराखंड को आदर्श राज्य बनाने की दिशा में मार्ग प्रशस्त करेगा। कहा कि दृष्टिपत्र में हर वर्ग और हर क्षेत्र को ध्यान में रखा गया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि अनुभवी नेता निशंक की जिम्मेदारी में यह दृष्टिपत्र को तैयार किया गया है। कहा कि अन्य दलों और हमारे घोषणापत्र में अंतर मिलेगा। हमारा घोषणापत्र जनता का है। घोषणापत्र को तैयार करने में डीएवी के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. देवेंद्र भसीन, डीबीएस कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. ओपी कुलश्रेष्ठ ने अहम योगदान दिया।

कार्यक्रम केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी, पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत, पूर्व सीएम तीरथ रावत, महारानी राज्यलक्ष्मी शाह आदि मौजूद रहे।

वर्चुअल जुड़े सीएम धामी
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी वर्चुअली जुड़े। उन्होंने कहा कि यह दृष्टिपत्र न्यू उत्तराखंड के लक्ष्य की प्राप्ति में काम करेगा। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के हिसाब से सभी बिंदुओ पर जनता के सामने रखा है।

दृष्टिपत्र के लिए 78 हजार सुझाव
दृष्टिपत्र की समिति के अध्यक्ष पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक के मुताबिक, उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के इतिहास में पहली बार अंतिम गांव के अंतिम व्यक्ति से दृष्टिपत्र तैयार करने के लिए सुझाव लिए गए हैं। पार्टी ने सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में जाकर और ऑनलाइन माध्यम से 78 हजार लोगों के सुझाव प्राप्त किए। दृष्टिपत्र में किसान, महिला, डॉक्टर, इंजीनियर, कर्मचारी, व्यापारी, उद्यमी, छात्र, युवा हर वर्ग को ध्यान में रखा गया है। यह गेमचेंजर का काम करेगा।

दृष्टिपत्र के हाईलाइट्स

1. उत्तराखंड में सशक्त भू-कानून बनाएंगे।
2. 45 नए स्पाट टूरिज्म किए जाएंगे विकसित।
3. केंद्र और राज्य मिलकर किसानों को देंगे 12000 रुपये।
4. हर जिले में मेडिकल कालेज बनेगा।
5. सीमांत क्षेत्रों में पूर्व सैनिकों को बसाने में करेंगे मदद।
6. बीपीएल परिवारों की महिला मुखिया को 2000 रुपये प्रतिमाह।
7. उस परिवार के बच्चों को 1000 प्रति माह अलग से दिया जाएगा।
8. गरीब घर और गरीब महिलाओं को साल में तीन गैस सिलिंडर फ्री देंगे।
9. जनरल बिपिन रावत की याद में बनेगा पूर्व सैनिक क्रेडिट गारंटी फंड ट्रस्ट।
10. ट्रस्ट में पांच लाख तक की मिलेगी सुविधा।
11. बागवानी के लिए 500 करोड़ और डेयरी के लिए 500 करोड़ रुपए देंगे।
12. कुमाऊं के मानसखंड मंदिर मिशन माला के तहत मंदिरों को व्यवस्थित करेंगे।
13. मिशन मायापुरी के तहत हरिद्वार को आस्था और अध्यात्म का केंद्र बनाएंगे।
14. महिला स्वयं सहायता समूहों के लिए 500 करोड़ की निधि।
15. सभी सुविधायुक्त सचल चिकित्सालय शुरू किए जाएंगे।
16. मोबाइल अस्पतालों में जनऔषधि में 400 दवाई तक दी जाएंगी।
17. असंगठित मजदूरों को 6000 की पेंशन और पांच लाख का दुर्घटना बीमा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button