उत्तराखंडसियासत

Uttakhand BJP: ‘महेंद्र भट्ट’ के ‘सियासी सफर’ पर एक नजर

BJP New State President Uttarakhand: भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड की कमान अब पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट (Mahendra Bhatt) के हाथों में आ गई है। हाईकमान ने उन्हें प्रदेश का नया अध्यक्ष घोषित कर दिया है।

विधानसभा चुनाव के बाद से माना जा रहा था कि भाजपा शीर्ष नेतृत्व मदन कौशिक को दोबारा संगठन की जिम्मेदारी नहीं देगा। बदरीनाथ के दो बार विधायक रहे महेंद्र भट्ट की दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की फोटो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद पार्टी अध्यक्ष का दायित्व उन्हें दिए जाने की अटकलें तेज हो गई थी।

शनिवार को जेपी नड्डा की ओर से राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह द्वारा जारी पत्र में भट्ट को तत्काल प्रभाव से उत्तराखंड प्रदेश का नया अध्यक्ष बनाने की घोषणा कर दी गई है।

पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट का राजनीति सफर
1991 से 1996 तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सह सचिव।
1994 से 1998 तक एबीवीपी में विभाग संगठन मंत्री टिहरी विभाग।
1998 से 2000 तक भाजयुमो के प्रदेश सचिव।
2000 से 2002 तक भाजयुमो के प्रदेश महासचिव।
2002 से 2004 तक भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष।
2007 से 2010 तक प्रदेश भाजपा में प्रदेश मंत्री, गढ़वाल संयोजक, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य।
2010 से 2012 तक राज्यमंत्री का दायित्व, लघु सिंचाई अनुश्रवण समिति में उपाध्यक्ष।
2012 से 2014 तक उत्तराखंड भाजपा के गढ़वाल प्रभारी।
2014 से 2017 तक भाजपा में प्रदेश मंत्री।
2016 में परिवर्तन यात्रा के गढ़वाल प्रभारी रहे।

दो बार विधायक
2002 से 2007 तक नंदप्रयाग विधानसभा से विधायक।
2017 से 2022 तक बदरीनाथ विधानसभा से विधायक।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button