
देहरादून (शिखर हिमालय)। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचने पर सूबे के मुखिया पुष्कर सिंह धामी ने उनकी आगवानी की। उनके साथ विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक भी मौजूद रहे।
शाह के आगमन पर विधायक खजानदास, मेयर ऋषिकेश अनिता ममगाईं, भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, सुरेश भट्ट, कुलदीप कुमार, डीजीपी उत्तराखंड अशोक कुमार, जिलाधिकारी देहरादून डॉ. आर. राजेश कुमार और डीआईजी जन्मेजय खंडूरी भी मौजूद थे।
गृहमंत्री इसके बाद सीधे बन्नू इंटर कॉलेज पहुंचे। जहां वह मुख्यमंत्री घस्यारी कल्याण योजना का शुभारंभ करेंगे। साथ ही जनसभा के जरिए 2022 के चुनाव प्रचार का आगाज भी करेंगे।