चमोली गढ़वालयात्रा-पर्यटन

बदरी-केदार में वृद्ध और दिव्यांग करेंगे अलग से दर्शन

देहरादून। चारधाम यात्रा के दौरान बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या के बीच बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने वृद्ध और दिव्यांग श्रद्धालुओं के लिए विशेष ‘प्राथमिक दर्शन’ व्यवस्था लागू की है। इस पहल का उद्देश्य ऐसे श्रद्धालुओं को भीड़ और लंबी कतारों से राहत देते हुए सुरक्षित व सहज दर्शन उपलब्ध कराना है।

बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी के निर्देश पर बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में निर्धारित समय स्लॉट तय किए गए हैं, जिनमें केवल वृद्ध और दिव्यांग श्रद्धालुओं को ही दर्शन कराया जाएगा। मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी सोहन सिंह रांगड़ ने बताया कि 15-15 मिनट के चार स्लॉट निर्धारित किए गए हैं, जिनमें प्रत्येक स्लॉट में 50 श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे।

दर्शन की यह सुविधा सुबह 8 से 8ः15 बजे, 10 से 10ः15 बजे, शाम 3 से 3ः15 बजे और 4ः45 बजे से 5 बजे तक उपलब्ध रहेगी। बीकेटीसी के अनुसार 70 वर्ष से अधिक आयु के श्रद्धालुओं को आधार कार्ड और पंजीकरण के आधार पर प्राथमिकता दी जाएगी, जबकि दिव्यांग श्रद्धालुओं की पात्रता का सत्यापन भी किया जाएगा। मंदिर समिति ने प्रशासन, पुलिस और हेल्प डेस्क के साथ समन्वय कर व्यवस्था लागू की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button