ऋषिकेश

श्रीमद्भागवत गीता का जीवन में महत्वपूर्ण स्थान: प्रेमचंद

ऋषिकेश। गीता जयंती पर क्षेत्रीय विधायक व मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों को श्रीमद्भागवत गीता के तीन श्लोकों का वाचन करने के साथ ही गीता की एक पुस्तक हर घर रखने का आह्वान भी किया।

शनिवार को भरत मंदिर इंटर कॉलेज में कार्यक्रम के दौरान अग्रवाल ने कहा कि सांसारिक मोह के बंधन से मुक्ति दिलाने में प्रतिदिन श्रीमद्भागवत गीता का पाठ करना फलदायी माना गया है। गीता में इतनी शक्ति है कि कुरुक्षेत्र में जब अर्जुन अपनों को देखकर युद्ध लड़ने से पीछे हट गए थे तो कृष्ण ने गीता के उपदेश देकर उन्हें सही अच्छे और बुरे, पाप-पुण्य का अंतर समझाया। जिसके बाद अर्जुन ने युद्धभूमि में जीत हासिल की थी।

अग्रवाल ने कहा कि लोगों के जीवन में श्रीमद्भागवत गीता का महत्वपूर्ण स्थान है। आज सनातन धर्म के प्रति बड़ी संख्या में विदेश से भी जुड़ना चाहते हैं। आज किसी भी अच्छे कार्य पर श्रीमद्भागवत गीता का आयोजन किया जाता है।

मौके पर प्रधानाचार्य मेजर गोविंद सिंह रावत, उप प्रधानाचार्य यमुना प्रसाद त्रिपाठी, सुमित पंवार, शिव कुमार गौतम, संजीव पाल, रूपेश गुप्ता, अभिनब पाल, सुनील थपलियाल, रंजन अंथवाल, प्रवीण रावत, रंजना, शकुंतला, नीलम जोशी, सुशीला, धंनजय रांगड़, संजीव चौधरी, विकास नेगी, रमेश बुटोला आदि मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button