उत्तराखंडदेश

Breaking: तमक नाला में उफान, सीमा पर बैली ब्रिज बहा

जोशीमठ (चमोली गढ़वाल), 10 अगस्त। नीती घाटी में सोमवार को अतिवृष्टि से तमक नाला अचानक उफान पर आ गया। तेज बहाव में चीन सीमा को जोड़ने वाला बैली ब्रिज बह गया।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ज्योतिर्मठ (जोशीमठ) से करीब 37 किलोमीटर आगे सोमवार सुबह तेज बारिश के बाद तमक नाला उफान पर आ गया। कुछ देर बाद जलस्तर घटने पर कचरा हटाकर आवाजाही बहाल करने का प्रयास किया गया, लेकिन शाम करीब चार बजे नाला फिर अचानक उफान पर आ गया। तेज बहाव में बैली ब्रिज कुछ ही सेकंड में बह गया। इस दौरान साइट पर काम कर रहा बीआरओ कर्मचारी भी पानी की चपेट में आकर लापता हो गया।

पुल बहने से नीती घाटी के 12 से अधिक सीमांत गांवों के साथ सेना और आईटीबीपी की चौकियों का संपर्क पूरी तरह कट गया। हादसे में पुल के समीप काम कर रहा बीआरओ का एक कर्मचारी लापता बताया जा रहा है। एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें राहत और खोजबीन के लिए मौके पर रवाना की गई हैं।

एसडीएम चंद्रशेखर वशिष्ठ ने बताया कि ऊपरी क्षेत्र में अतिवृष्टि के कारण नाला अचानक उफान पर आया, जिससे पुल बह गया। लापता कर्मचारी की तलाश के लिए एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें भेजी गई हैं। आवाजाही बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

पुल बहने से जेलम, जुम्मा, मलारी, फरकिया, बाम्पा, गमशाली, नीती, कैलाशपुर, द्रोणागिरी और गरपक समेत सीमांत गांवों का संपर्क प्रभावित हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button