देहरादून

तमकनाला घटना पर नजर रखे हुए हैं सीएम धामी

देहरादून, 11 अगस्त। चमोली जनपद के ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग पर तमकनाला में बेली ब्रिज बहने की घटना के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूरे घटनाक्रम की लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं। आज भी मुख्यमंत्री ने डीएम चमोली व मंडलायुक्त गढ़वाल से स्थिति की जानकारी ली। साथ ही राहत-बचाव, आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति और कनेक्टिविटी बहाली को दिशा-निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में राशन, खाद्य सामग्री, दवाइयों व अन्य आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति बाधित नहीं होनी चाहिए। वैकल्पिक मार्गों और अन्य उपलब्ध माध्यमों से ग्रामीणों तक जरूरी सामग्री पहुंचाई जाए।

उन्होंने ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग पर जल्द से जल्द आवागमन बहाल करने के लिए विकल्पों पर तत्काल कार्य करने को कहा। साथ ही अधिकारियों को ग्राउंड जीरो पर वास्तविक स्थिति और नुकसान का आकलन करने के निर्देश भी दिए।

बता दें कि चमोली जनपद के ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग पर तमकनाला में अचानक अत्यधिक जलप्रवाह बढ़ने के कारण बीआरटीएफ, सुराईथोटा द्वारा निर्मित बेली ब्रिज बह गया था। तेज बहाव की चपेट में एक व्यक्ति और एक कैंपर वाहन के बहने की सूचना भी प्राप्त हुई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button