Dehradun: भव्य और ऐतिहासिक होगा स्वतंत्रता दिवस का आयोजन
जिलाधिकारी सोनिका हर दिन कर रही हैं तैयारियों की मॉनिटरिंग

देहरादून। स्वतंत्रता दिवस पर परेड ग्राउण्ड में राज्यस्तरीय आयोजन को भव्य व ऐतिहासिक स्वरूप देने के लिए ज़िलाधिकारी सोनिका तैयारियों के प्रत्येक कार्यों की मॉनिटिरिंग स्वयं कर रही हैं।
शुक्रवार को जिलाधिकारी सोनिका ने परेड ग्राउण्ड पंहुचकर तैयारियों का जायजा लेते हुए कार्यों में जुटे अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने परेड अभ्यास का अवलोकन भी किया। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को परेड के लिए बनाए गए पथ को सुन्दर स्वरूप देने के निर्देश दिए।
वहीं उन्होंने निर्देशित किया कि कार्यक्रम में दर्शक दीर्घा एवं गणमान्यों के लिए बनाए गई दीर्घा आदि की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए समुचित व्यवस्था बनाई जाए। साथ ही लोनिवि के अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाकर समय पर पूरा करने को भी कहा।
निरीक्षण के दौरान अवर अभियन्ता लोनिवि उषा भण्डारी, पीटीआई पुलिस रविन्द्र कुमार, सहायक अभियन्ता केके उनियाल समेत संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।