ऋषिकेश

ऋषिकेशः गंगानगर को मिलेगी जल-जमाव से निजात

महापौर शंभू पासवान ने किया नाला निर्माण का विधिवत शुभारंभ

ऋषिकेश। नगर क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण और मानसून सीजन में जल-निकासी की समस्या के समाधान के लिए नगर निगम ने सक्रिय हो गया है। महापौर शम्भू पासवान ने बुधवार को गंगानगर वार्ड में लगभग 20 लाख रुपये की लागत से प्रस्तावित नाला निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया।

महापौर शम्भू पासवान ने कहा कि क्षेत्र में नाला निर्माण से बरसात के मौसम में जल जमाव की समस्या का स्थायी समाधान हो सकेगा। गंगानगर क्षेत्र के निवासियों को लंबे समय से निकासी की कमी से परेशानी झेलनी पड़ रही है।

पासवान ने कहा कि नागरिक समस्या के दृष्टिगत नाला निर्माण को प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्य की गुणवत्ता और निर्धारित समय में पूरा करने के निर्देश दिए हैं। मौके पर पार्षद और नगर निगम के अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!