उत्तराखंडऋषिकेशयात्रा-पर्यटन

‘द बीटल्स’ का आध्यामिकता से गहरा नाताः सीएम धामी

• स्वर्गाश्रम में द बीटल्स, द गंगा फेस्टिवल 2023 का विधिवत शुभारंभ

• तीन दिवसीय महोत्सव से खुलेंगे रोजगार और स्वरोजगार के अवसर
• जनपद पौड़ी के लिए 4 करोड़ से अधिक की 03 योजनाओं को लोकार्पण

ऋषिकेश। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वर्गाश्रम में ‘द बीटल्स, द गंगा फेस्टिवल 2023 का विधिवत शुभारंभ किया। कहा कि बीटल्स के संगीत से इस आध्यात्मिक भूमि को विश्व में प्रसिद्धि मिली। कहा कि इस महोत्सव से प्रदेश को आध्यामिक पर्यटन के साथ ही रोजगार के अवसर भी खुलेंगे।

शुक्रवार को स्वर्गाश्रम में आयोजित तीन दिवसीय ‘द बीटल्स, द गंगा फेस्टिवल 2023’ सीएम धामी ने शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक ऋषिकेश के बीटल्स का आध्यात्मिकता से गहरा संबंध है। बीटल्स संगीत के मुख्य स्थल के रूप में देवभूमि उत्तराखंड के पवित्र स्थल ऋषिकेश को चुना जाना बड़ी बात थी। ’द बिटल्स’ संगीत को इस आध्यात्मिकता की भूमि से विश्व प्रसिद्धि मिली।

सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड विश्व का एकमात्र ऐसा राज्य है जहां पर आध्यात्मिकता, प्राकृतिक सुंदरता, संगीत की झंकार, पर्यटन, तीर्थाटन, आयुष एंड वैलनेस, आयुर्वेद, योग इत्यादि की भरपूर संभावनाएं एकसाथ विद्यमान हैं। जिसके चलते देश-विदेश से यहां लोगों का आना-जाना लगा रहता है। कहा कि बीटल्स म्यूजिक के प्रति लोगों के बढ़ते आकर्षण के चलते यहां पर और अधिक पर्यटक आएंगे जिससे स्थानीय लोगों के लिए रोजगार और स्वरोजगार के रास्ते खुलेंगे।

द बीटल्स के शुभारंभ कार्यक्रम में विधायक यमकेश्वर रेनू बिष्ट, राज्य गोसेवा आयोग के अध्यक्ष राजेंद्र अन्थवाल, स्वामी चिदानंद सरस्वती, जिलाधिकारी गढ़वाल डॉ. आशीष चौहान, एसएसपी श्वेता चौबे, मुख्य विकास अधिकारी अपूर्वा पांडेय, नगर पंचायत अध्यक्ष माधव अग्रवाल, नगर निगम ऋषिकेश मेयर अनीता ममगाईं, साध्वी भगवती आदि मौजूद थे।

4 करोड़ से अधिक की योजनाओं का लोकार्पण
द बीटल्स महोत्सव के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद पौड़ी गढ़वाल के अंतर्गत 4 करोड़ 22 लाख 41 हजार रुपये की 03 योजनाओं का लोकार्पण भी किया। इसके अंतर्गत 224 लाख रुपये की लागत से स्वर्गाश्रम में जानकी सेतु से परमार्थ निकेतन तक आस्था पथ का निर्माण, 150.41 लाख रुपये से वेद निकेतन घाट में आपदा मरम्मत एवं बचाव कार्य के लिए हेलीपैड व पार्किंग निर्माण कार्य के अलावा 48.03 लाख रुपये की लागत से गंगा चारधाम यात्रा के पुराने पैदल मार्ग पर रेलिंग निर्माण कार्य शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button