तिरंगा रैली से दिया गया राष्ट्रीय ध्वज फहराने का संदेश
तिरंगा यात्रा में सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत और मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल भी हुए शामिल

ऋषिकेश। भारतीय जनता पार्टी की ओर से ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस अवसर पर भारत माता की जय सहित देशभक्ति के जयघोष से तीर्थनगरी गूंज उठी। तिरंगा यात्रा के मार्ग पर कई जगह पुष्प वर्षा हुई।
मंगलवार को हरिद्वार लोकसभा सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष रविन्द्र सिंह राणा और मेयर अनिता ममगाईं ने नगर निगम परिसर से तिरंगा रैली का शुभारंभ किया। रैली नगर के विभिन्न मार्गो से होते हुए त्रिवेणीघाट पर सम्पन्न हुई। इस दौरान कई जगहों पर लोगों ने पुष्पर वर्षा से तिरंगा रैली का जोरदार स्वागत किया। सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने आम लोगों को अपने घरों पर देश की आन बान शान तिरंगा लगाने को प्रोत्साहित किया।
सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों की बलिदान की वजह से आज हम खुले आसमान में सांस ले पा रहे हैं। तिरंगा चंद गज का कपड़ा नहीं है। तिरंगे की ताकत 140 करोड़ भारतीयों को एकजुट करने की है। आने वाले पीढ़ियों को इससे संदेश दिया जा रहा है कि हम सब भारत को एकजुट रखेंगे, भारत को आगे बढ़ाएंगे। कहा कि हमारे नौनिहाल देश का भविष्य हैं।
मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि किसी भी देश या राष्ट्र की आजादी का 75 साल पूरा होना अपने आप में गौरव की बात है। केंद्र व प्रदेश सरकार ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अभियान चलाया है। कहा कि यह पहल नागरिकों और राष्ट्रीय ध्वज के बीच व्यक्तिगत जुड़ाव पैदा करने के लिए है। यह आजादी का एक उत्सव है।
तिरंगा रैली में भाजपा मंडल अध्यक्ष सुमित पंवार, दीपक धमीजा, दिनेश सती, प्रतीक कालिया, जयंत शर्मा, सुंदरी कंडवाल, संदीप गुप्ता, कृष्ण कुमार सिंघल, संजय शास्त्री, सरोज डिमरी, शिव कुमार गौतम, दीपक बिष्ट, जितेंद्र अग्रवाल, उषा जोशी, दिनेश बिष्ट, मोनिका गर्ग, कपिल गुप्ता, देवदत्त शर्मा, प्रदीप कोहली, अखिलेश मित्तल, नंदकिशोर जाटव, गणेश रावत, नीलम चमोली, माधवी गुप्ता, निर्मला उनियाल, पुनिता भंडारी, तनु तेवतिया, ज्योति सजवाण, रीना शर्मा, विरेंद्र रमोला, विजेंद्र मोंगा, राजू नरसिम्हा, नितिन सक्सेना, पवन शर्मा, अनिता तिवारी आदि शामिल रहे।