सियासत

Politics: गणेश गोदियाल ने बढ़ाया कार्यकर्ताओं का हौसला

नगर निगम चुनाव को लेकर महानगर कांग्रेस की चिंतन मंथन बैठक आयोजित

Municipal Elections : ऋषिकेश। निकाय चुनाव को लेकर महानगर कांग्रेस की ओर से आयोजित चिंतन मंथन बैठक में सीडब्ल्यूसी सदस्य एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया। उन्होंने कांग्रेसजनों से आमजन के मुद्दों से जुड़ने और बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया। दावा किया कि ऋषिकश नगर निगम में कांग्रेस जीत दर्ज करेगी।


रविवार को महानगर कांग्रेस अध्यक्ष राकेश सिंह की अध्यक्षता में नगर निगम सभागार में कांग्रेस की चिंतन मंथन बैठक आयोजित की गई। मुख्य अतिथि गणेश गोदियाल ने कार्यकर्ताओं से सुझाव मांगे। साथ ही उन्हें नगर निगम चुनाव के लिए अभी से तैयारियों में जुटने के लिए कहा। गोदियाल ने कहा कि पार्टी चुनाव से पूर्व आमजन के बीच पहुंच कर उनकी समस्याओं को उठाने के साथ ही निराकरण का प्रयास करेगी। साथ ही उन्हें कांग्रेस का मेयर और बोर्ड बनने पर समस्याओं से निजात दिलाने का भरोसा देने का काम करेगी।


गोदियाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सामाजिक समरसता की विचारधारा के साथ के साथ समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने के लिए प्रतिबद्ध है। कहा कि कार्यकर्ता बूथ की मजबूती के साथ ही हर वर्ग को अपने साथ जोड़ने के लिए कार्य करेंगे।


कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि पार्टी में युवाओं को जोड़ने का काम किया जा रहा है। हर कार्यकर्ता लोगों तक पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के विचारों को पहुंचाने का काम कर रहा है। पार्टी वार्डों में टीम बनाने के साथ ही प्रत्येक बूथ पर अपनी ताकत को मजबूत करेगी।

बैठक में यह रहे मौजूद
वरिष्ठ नेता जयेंद्र रमोला, मदन मोहन शर्मा, दीप शर्मा, सुधीर राय, प्रदीप जैन, नीलम तिवारी, मनीष शर्मा, विजयपाल रावत, देवेंद्र प्रजापति, विजयलक्ष्मी शर्मा, भगवान सिंह पंवार, जगत नेगी, ललित मोहन मिश्र, लल्लन राजभर, रवि जैन, शकुंतला शर्मा, सरोज देवराडी, मधु जोशी, कमलेश शर्मा, त्रिलोकीनाथ तिवारी, परमेश्वर राजभर, राजेश चमोली, हरि राम वर्मा, हरि नेगी मनीष जाटव, ऋषि सिंघल, शैलेन्द्र गुप्ता, विनोद रतूड़ी, प्रवीन गर्ग, विश्वजीत अधिकारी, मधु मिश्रा, अशोक शर्मा, विकास खुराना, जतिन जाटव, मुकेश कुमार जाटव, रवि बदन, अंशुल त्यागी, अभिषेक शर्मा, संजय शर्मा, सावित्री देवी, सुधारानी, प्रवीण जाटव, अशोक कुमार मौर्य, जितेंद्रपाल पाठी, रोशनी, पूजा शर्मा, अभिनव सिंह मलिक, ऋषभ राणा, बुरहान अली, इमरान सैफी, गौरव राणा, सनी प्रजापति, अजय दास, ओम सिंह पवार, गौरव कुमार, गौरव यादव, उषा भंडारी, राम मूर्ति, राम कुमार भतालिया, विनोद राठौड़, जयसिंह राणा, प्रवीण गर्ग, विजेंद्र बिष्ट, ओम प्रसाद, हिमांशु जाटव आदि।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button