ऋषिकेश

Rishikesh: नगर निगम के प्लास्टिक बैंक के मिल रहे अच्छे नतीजे

ऋषिकेश। प्लास्टिक रीसाइकल की दिशा में नगर निगम की प्लास्टिक बैंक की पहल रंग ला रही है। फिलहाल शहर के तीन जगहों पर स्थापित प्लास्टिक बैंक को लोग सर्वाधिक यूज कर रहे हैं। इसमें सबसे ज्यादा प्लास्टिक बोतलें जमा हो रही हैं।

नगर निगम द्वारा इसी वर्ष मार्च महीने में शहर के व्यस्ततम क्षेत्र आईएसबीटी, वीरभद्र मंदिर और निगम परिसर में प्लास्टिक बैंक स्थापित किए गए थे। जिन्हें निगम द्वारा प्रत्येक 15 दिनों में खाली किया जाता है। निगम द्वारा यह प्लास्टिक बैंक बॉक्स भी रीसाइकल से ही निर्मित किए गए हैं।

नगर आयुक्त शैलेंद्र सिंह नेगी ने बातया कि यह एक सफल प्रयोग साबित हुआ है। आईएसबीटी परिसर स्थित प्लास्टिक बैंक में सर्वाधिक प्लास्टिक इकट्ठा हो रहा है, बड़ी मात्रा में प्लास्टिक की बोतलें जमा रही हैं। 14 नवंबर को इस बॉक्स से 49 किलो प्लास्टिक बोतलें मिली। पूर्व में भी कई कुंतल प्लास्टिक इनके जरिए एकत्र किया गया।

उन्होंने बताया कि प्लास्टिक बैंक बॉक्स से मिले प्लास्टिक को एमआरएफ सेंटर के माध्यम से रीसाइकल के लिए भेजा जा रहा है। यह प्रयास स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत आरआरआर पॉलिसी की अंतर्गत किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button