देहरादून

लंदन में सीएम धामी का पारंपरिक अंदाज में जोरदार स्वागत

• प्रवासियों ने विदेशी धरती पर दिखाई लोकसंस्कृति की झलक

• चार दिन लंदन दौरे पर रहेंगे सीएम, बिजनेस हाउसेस से करेंगे मुलाकात, रोड शो

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का लंदन में प्रवासी उत्तराखंडियों और भारतीयों ने रंगारंग कार्यक्रम के साथ जोरदार स्वागत किया। प्रवासियों ने इस अवसर पर गढ़वाली, कुमाऊंनी, जौनसारी लोकगीतों पर मनमोहक प्रस्तुतियां पेश की। स्वागत कार्यक्रम में प्रवासी उत्तराखंड के पारंपरिक परिधानों में नज़र आए।

मुख्यमंत्री धामी ने प्रवासी उत्तराखंडियों का आभार जताया। कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि उत्तराखंड के मुख्य सेवक के रूप में मुझे इन्वेस्टर समिट की बैठक में शामिल होने के लिए लंदन आने का अवसर प्राप्त हुआ। कहा कि लंदन में उत्तराखंड के लोगों की इतनी बड़ी संख्या में उपस्थिति देखकर प्रतीत हो रहा है कि यूके में भी उत्तराखंड का छोटा यूके बसता है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि होने के साथ ही योग और आध्यात्म की भी भूमि है। इसके साथ ही उत्तराखंड देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक भी है। आह्वान किया कि वह साल में एकबार अपने प्रदेश उत्तराखंड ज़रूर आएं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दुनियाभर में भारत का मान, सम्मान और स्वाभिमान बढ़ा है। आज भारत विश्व गुरु बनने की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है। हाल में ही चंद्रयान-3 का सफल प्रक्षेपण और चंद्रमा पर सेफ लैंडिंग इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है।

इस अवसर पर सचिव मुख्यमंत्री डॉ. आर मीनाक्षी सुंदरम, सचिव विनय शंकर पांडेय, महानिदेशक उद्योग रोहित मीणा, स्थानीय आयुक्त अजय मिश्रा समेत बड़ी संख्या में प्रवासी मौजूद रहे।

29 तक लंदन में रहेंगे सीएम
मुख्यमंत्री उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी चार दिन लंदन में रहेंगे। मुख्यमंत्री की अगुवाई में प्रदेश सरकार का डेलिगेशन 29 सितंबर तक ब्रिटेन दौरे पर रहेगा। डेलिगेशन लंदन और बर्मिघम में दुनिया के बड़े बिजनेस हाउसेस के साथ बैठक करेगा। उन्हें आगामी दिसंबर में उत्तराखंड में प्रस्तातिव ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के लिए न्यौता दिया जाएगा। इस दौरे में टूरिज्म, आईटी, एजूकेशन, हेल्थकेयर, फूड प्रोसेसिंग के अलावा ऑटोमोबिल इन्डस्ट्री के उद्योग घरानों के साथ बैठकें होंगी। इसबीच बर्मिघम में रोड शो भी करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!