धर्म कर्म

सूर्यग्रहणः 4 राशियों के लिए वरदान, 117 साल बाद विशेष संयोग

कल 30 अप्रैल को ग्रहण, प्राकृतिक और राजनीतिक उथल पुथल की आशंका

Surya Grahan 2022: नवसंवत्सर वर्ष का पहला सूर्य ग्रहण भले ही भारत में नहीं दिखेगा और न ही इसका सूतक होगा, किंतु इसका असर संपूर्ण भूमंडल और 12 राशियों पर रहेगा। इस दिन बृहस्पति और शुक्र ग्रहों की मीन राशि में युति के चलते 117 वर्ष बाद एक विशेष संयोग बन रहा है। जिसके चलते 4 राशियों के लिए यह सूर्यग्रहण वरदान साबित हो सकता है। ज्योतिषीय आकलन में माना जा रहा है कि यह सूर्यग्रहण प्राकृतिक और राजनीतिक उथल पुथल की आशंकाओं को लेकर भी आ रहा है।

ज्योतिषाचार्य डॉ चंडी प्रसाद घिल्डियाल के मुताबिक शनिवार 30 अप्रैल के दिन मध्यरात्रि 12 बजकर 15 मिनट से शुरू होकर सुबह 4 बजकर 7 मिनट तक रहेगा। मेष राशि में लगने वाला ग्रहण दक्षिण अमेरिका के दक्षिण-पश्चिमी, प्रशांत महासागर, अटलांटिक और अंटार्कटिका में दिखेगा। भारत में यह ग्रहण न तो दिखेगा और न ही इसका सूतक माना जाएगा।

डॉ घिल्डियाल बताते हैं कि शनिवार को सूर्यग्रहण के दिन देवगुरु बृहस्पति स्व राशि मीन में और दैत्य गुरु शुक्र उच्च राशि मीन में युति का संयोग लगभग 117 साल बाद बन रहा है। बताते हैं कि सूर्य का कुछ ही हिस्सा पृथ्वी और चंद्रमा के बीच आने से यह आंशिक सूर्य ग्रहण होगा। किंतु शनिवार के दिन बृहस्पति की स्व राशि और शुक्र की भी अपनी इसी उच्च राशि में उपस्थिति से बड़ा संयोग चार राशियों के लिए तो वरदान साबित हो सकता है।

उनका कहना है कि इस सूर्यग्रहण का असर पूरे भूमंडल के साथ सभी 12 राशियों पर रहेगा। जो जातक ग्रह दशाओं के चक्र से दुष्प्रभावित हैं वह इस दिन वैदिक रीति से अभिमंत्रित यंत्र धारण करें तो उन्हें लाभ मिल सकता है। बताया कि उनके पास भी इस दिन यंत्र सिद्धि के लिए कई क्षेत्रों के प्रभावशाली व्यक्तियों का आग्रह आया है।

राशियों पर सूर्यग्रहण व ग्रहों की युति का प्रभाव

वृषभ- इस राशि के जातकों के लिए सूर्यग्रहण शुभ रहने वाला है। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार, अधूरे कामों के बनने, सभी कामों के फलदायी होने के आसार हैं। यात्राएं लाभदायी होंगी। व्यापारियों के लिए यह ग्रहणकाल शुभ रहेगा। प्रॉपर्टी में निवेश लाभकारी सिद्ध हो सकता है।

कर्क- कर्क राशि के लिए भी ये ग्रहण शुभ रहेगा। कार्य में सफलता, मित्रों से लाभ, कार्यस्थल और समाज में यश वृद्धि रहेगी। ग्रहणकाल भाग्य को मजबूत दे सकता है। अपनी योग्यताएं साबित कर नई चुनौती के समाधान की ज़िम्मेदारी मिल सकती है। नौकरीपेशा को उच्च अधिकारियों का सहयोग भी प्राप्त होगा।

तुला- तुला राशि के लिए भी ये ग्रहण शुभ होगा। कार्यस्थल में लाभ, नौकरी में अच्छे अवसर, साझेदारी में मुनाफे की उम्मीद है। इस अवधि में कार्यस्थल पर अलग पहचान बनेगी। लक्ष्यों की पूर्ति के लिए कड़ी मेहनत करते दिखेंगे।

धनु- आर्थिक स्थिति में काफी सुधार, सरकारी नौकरी में शुभ और फलदायी रहेगा। विदेश में नौकरी के अवसर और उन्नति के का लाभ मिलेगा। ग्रहणकाल में मंत्रों का जाप करें लाभ होगा।

घिल्डियाल कहते हैं कि अन्य राशियों के जातकों के लिए यह सूर्य ग्रहण उनकी कुंडली में ग्रहों की स्थिति के अनुसार अच्छा अथवा बुरा फल प्रदान करेगा। बताया कि ग्रहण का प्रभाव एक वर्ष तक रहता है।

(नोट – ज्योतिषाचार्य डॉ. चंडी प्रसाद घिल्डियाल कुंडली, हस्तरेखा और वास्तु शास्त्र के मर्मज्ञ के साथ-साथ यंत्र साधना के अच्छे जानकार हैं। आप उनसे संपर्क कर सकते हैं। निवास’ 56/1 धर्मपुर, देहरादून, उत्तराखंड। कैंप कार्यालय- सी- 800, आईडीपीएल कॉलोनी, वीरभद्र, ऋषिकेश। मोबाइल -9411153845)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button