उत्तराखंड में SIR की अहर्ता तिथि 01 जुलाई
08 जून से घर-घर जाएंगे BLO, 15 सितंबर को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशन

देहरादून। केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने तीसरे चरण में 19 राज्यों के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान की घोषणा कर दी है। उत्तराखंड राज्य में 01 जुलाई की अर्हता तिथि के आधार एसआईआर प्रक्रिया संपन्न की जाएगी।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने बताया कि आयोग द्वारा जारी निर्देशों के क्रम में उत्तराखण्ड में 29 मई से 7 जून तक गणना प्रपत्र की प्रिंटिग, कर्मचारियों के प्रशिक्षण सम्बंधी कार्य सम्पादित किए जाएंगे। 8 जून से 7 जुलाई तक बीएलओ घर-घर जाकर गणना प्रपत्र का वितरण और संकलन करेंगे।
उत्तराखण्ड में 14 जुलाई को ड्राफ्ट रोल का प्रकाशन किया जाएगा। इसी क्रम में 14 जुलाई से 13 अगस्त के बीच दावे और आपत्तियों को दर्ज करने का समय दिया गया है। 10 जुलाई से 11 सितंबर तक सभी नोटिस जारी कर दावे व आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। 15 सितंबर को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।
सीईओ ने बताया कि उत्तराखण्ड में 11,733 पोलिंग बूथ के सापेक्ष वर्तमान में प्रदेश में राजनीतिक दलों द्वारा 21,808 बीएलए की तैनाती कर दी गई है। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने प्रेस ब्रीफिंग के जरिए यह जानकारी साझा की।



