स्वास्थ्य

देहरादूनः आयुष्मान योजना को लेकर चला जागरूकता अभियान

देहरादून। राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण की ओर से देहरादून जिले सरकारी और निजी चिकित्सा संस्थानों में आयुष्मान भारत योजना और आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) को लेकर जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया।

इस दौरान अस्पतालों में भर्ती मरीजों, उनके तीमारदारों व ओपीडी में उपचार के लिए आए लोगों को योजनाओं से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। साथ ही आयुष्मान की जानकारी से जुड़ी प्रचार सामग्री बांटी गई।

प्राधिकरण के चेयरमैन अरविंद सिंह ह्यांकी और मुख्य कार्यकारी अधिकारी रीना जोशी के निर्देशों के क्रम में आयुष्मान और एबीडीएम की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के प्रयास जारी हैं। प्राधिकरण के सहायक प्रबंधक आईईसी नवीन शुक्ला, नवीन चमोली व एबीडीएम के प्रतिनिधि प्रणव शर्मा द्वारा राजधानी के सरकारी और निजी अस्पतालों में जागरूकता अभियान चलाया गया।

कार्यक्रम के दौरान विशेष रूप से 70 वर्ष या उससे अधिक आयु वर्ग के नागरिकों के लिए संचालित वय वंदना कार्ड की जानकारी दी गई। लोगां से आयुष्मान योजना का लाभ पाने के लिए कार्ड बनवाने की अपील की गई। सड़क दुर्घटनाओं में घायल पीड़ितों को डेढ़ लाख रुपये या एक सप्ताह तक (जो भी पहले हो) निःशुल्क तत्काल उपचार की सुविधा की जानकारी दी गई।

एबीडीएम के अंतर्गत आभा आईडी के महत्व, स्वास्थ्य रिकॉर्ड के डिजिटलाइजेशन, स्कैन एंड शेयर सुविधा के लाभ और जानकारी, सुझाव या शिकायत के लिए जारी टोल फ्री नंबर के बारे बताया गया। मरीजों को आयुष्मान योजना को लेकर भ्रम फैलाने वालों से सतर्क रहने संबंधी प्रचार सामग्री दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!