ऋषिकेश

एनजीए स्कूल में 400 छात्रों ने जाना नेत्रदान का महत्व

ऋषिकेश, 25 अगस्त। राष्ट्रीय नेत्रदान जागरूकता पखवाड़े के पहले दिन निर्मल आश्रम नेत्र संस्थान की ओर से निर्मल आश्रम ज्ञान दान अकादमी स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर विशेषज्ञों ने छात्रों को नेत्रदान के महत्व से अवगत कराया।

कार्यक्रम के संवाद सत्र में संस्थान की कॉर्निया कंसल्टेंट डॉ. रिचा धीमान ने छात्र-छात्राओं को नेत्रदान की आवश्यकता, महत्व, कॉर्नियल ब्लाइंडनेस और इससे जुड़ी भ्रांतियों की जानकारी दी। इसबीच छात्रों ने भी अपनी जिज्ञासाओं के अनुसार सवाल पूछे।

प्रिंसिपल डॉ. सुनीता शर्मा ने समाज से नेत्रदान के महत्व को समझने और इससे जुड़ी सही जानकारी साझा कर जागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया। मौके पर 400 से अधिक विद्यार्थियों और शिक्षकों ने प्रतिभाग किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button