ऋषिकेश

Rishikesh: विशेषज्ञ चिकित्सकों ने जांची लोगों की आंखें

महापौर शम्भू पासवान ने किया नेत्र परीक्षण शिविर का शुभारंभ

ऋषिकेश, 22 जुलाई। इंदिरानगर में सुंदरा सामाजिक की ओर से आयोजित निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं परामर्श शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने 142 लोगों की आंखों की जांच कर उन्हें जरूरी परामर्श दिया।

बुधवार को मुख्य अतिथि मेयर शंभू पासवान ने नेत्र परीक्षण शिविर का शुभारंभ किया। कहा कि स्वास्थ्य शिविर जरूरतमंद लोगों के लिए लाभकारी सिद्ध होते हैं। साथ ही समाज में सेवा, सहयोग और मानवता की भावना को भी मजबूत करते हैं।

शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने 142 लोगों की आंखों का चेकअप किया। साथ ही उन्हें चिकित्सकीय परामर्श देकर आंखों की देखभाल के लिए प्रोत्साहित किया। शिविर में एम्स के नेत्र चिकित्सक डॉ. संजीव मित्तल, डॉ. विधि गुप्ता, डॉ. दिव्या कृष्णा डॉ. अनुराग रंजन, महिपाल चौहान, विष्णु कुमावत, पवन नेगी आदि ने जांच में सहयोग किया।

मौके पर ज्योति सजवान, डीबीपीएस रावत, पार्षद राजेंद्र प्रेम सिंह बिष्ट, संजय प्रेम सिंह बिष्ट, आरती बिष्ट, अंजू बिष्ट, किरण गुसाईं, नीलम थपलियाल, धनवीर रावत, कमलेश थपलियाल, राहुल कन्नौजिया, रंजन अंथवाल, राजेंद्र भारद्वाज, विनोद अग्रवाल, इंद्रसेन गर्ग, ब्रज सिंह बिष्ट, हरीश थपलियाल, कुशलानंद थपलियाल, विनोद लखेड़ा, आगम वर्मा, चेतन गुसाईं, अरुण पांडेय आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button