
ऋषिकेश। आवास विकास स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की मैरिट लिस्ट में जगह बनाकर विद्यालय के साथ ही तीर्थनगरी का नाम भी रोशन किया है। क्षेत्रीय विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया।
विद्यालय के शिक्षक सतीश चौहान और रामगोपाल रतूड़ी ने बताया कि हाईस्कूल में सभी 245 व इंटरमीडिएट में 271 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में शत-प्रतिशत सफलता हासिल की है।
विधायक अग्रवाल ने सफल छात्र-छात्राओं को बधाई दी। कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों के परिश्रम, अनुशासन एवं संस्कारों का परिणाम है। विद्यालय के मीडिया प्रभारी नरेन्द्र खुराना ने बताया कि यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी प्रेरणादायक है।
मौके पर उपप्रधानाचार्य नागेन्द्र पोखरियाल, वीरेंद्र कंसवाल, यशोदा भारद्वाज, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी नन्द किशोर भट्ट आदि मौजूद रहे।
हाईस्कूल मेरिट में स्थान प्राप्त छात्र
सक्षम – 13वीं
अक्षिता गैरोला – 16वीं
अर्णव बसलियाल – 17वीं
निखिल रतूड़ी – 20वीं
अभिषेक राणा – 21वीं
शिवानी सेमवाल – 24वीं
सांची चोपड़ा – 25वीं
इंटरमीडिएट मेरिट में स्थान प्राप्त छात्रं
आर्यन – 2वीं
गौरव – 17वीं
हिमांशु गुप्ता (कॉमर्स) – 23वीं
अन्वेषिका – 25वीं



