धर्म कर्मरुद्रप्रयाग

केदारनाथः भू-रक्षक भकुंट भैरवनाथ मंदिर के भी कपाट खुले

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ के कपाट खुलने के बाद पहले शनिवार को विधि-विधान से धाम स्थित भकुंट भैरवनाथ मंदिर के कपाट भी खुल गए हैं।

शनिवार की दोपहर में केदारनाथ के पुजारी टी गंगाधर लिंग के सानिध्य में बीकेटीसी और केदार सभा के पदाधिकारियों ने भैरवनाथ मंदिर में हवन यज्ञ पूजा-अर्चना की।

धार्मिक मान्यता के अनुसार, भकुंट भैरव नाथ को केदारनाथ धाम का रक्षक देवता माना जाता है। शीतकाल में जब केदारनाथ मंदिर के कपाट बंद रहते हैं, तब इस क्षेत्र की रक्षा का दायित्व भैरवनाथ पर ही होता है। इसलिए केदारनाथ यात्रा के दौरान श्रद्धालु भैरवनाथ मंदिर के दर्शन को भी विशेष महत्व देते हैं।

बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा कि केदारनाथ धाम के रक्षक भैरवनाथ के कपाट खुलने के बाद अब भगवान केदारनाथ की नित्य आरती संपन्न होंगी।

इस अवसर पर डीएम एवं बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी विशाल मिश्रा, केदार सभा अध्यक्ष राजकुमार तिवारी, बीकेटीसी सदस्य डा विनीत पोस्ती, तीर्थ पुरोहित संतोष त्रिवेदी, प्रभारी अधिकारी राजन नैथानी, डीएस भुजवान, भैरवनाथ के पश्वा अरविंद शुक्ला, विपिन तिवारी, दीपक पंवार आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button