देहरादून

जीएमवीएन कर्मचारी संघ ने की लंबित मसलों के समाधान की मांग

कैबिनेट मंत्री भरत चौधरी और स्पीकर खंडूड़ी से मिला प्रतिनिधिमंडल

देहरादून। गढ़वाल मंडल विकास निगम कर्मचारी संघ ने कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी और विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण से लंबित समस्याओं के समाधान के लिए हस्तक्षेप की मांग की।

शनिवार को जीएमवीएन कर्मचारी संघ का एक प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री भरत चौधरी और स्पीकर ऋतु खंडूड़ी को संघ की वर्षों से लंबित समस्याओं की जानकारी दी। बताया कि निगम में कई वर्षो से कार्यरत कर्मचारियों के नियमितीकरण पर प्रबंधन को कोई दिलचस्पी नहीं। यही नहीं निगम के शासन में लंबित 19 करोड रुपये अवमुक्त नहीं हुए हैं। कार्मिकों को एमएसीपी का लाभ भी नहीं दिया जा रहा है।

प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष मनमोहन चौधरी, महासचिव बीएम जुयाल, संगठन मंत्री रणवीर रावत, बीएमएस के प्रदेश उपाध्यक्ष अजयकांत शर्मा, वासुदेव थपलियाल, विपिन बरौनी, प्रमोद राणा, नारायण दत्त आदि शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button