
ऋषिकेश। थाना मुनि की रेती क्षेत्र के साईं घाट पर मंगलवार सुबह गंगा स्नान के दौरान एक युवक के नदी में डूब गया। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ ने मौके पर पहुंचकर सर्च ऑपरेशन शुरू किया।
जानकारी के अनुसार सुबह लगभग 7ः50 बजे युवक के गंगा नदी में डूबने की सूचना प्राप्त हुई। इसके बाद एसडीआरएफ ढालवाला की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। प्रशिक्षित डीप डाइवर्स और रेस्क्यू कर्मियों की सहायता से संभावित स्थानों पर सर्चिंग की गई।
गंगा में डूबने वाले युवक की पहचान श्याम (20) पुत्र सवाई जागीर, निवासी चंद कॉलोनी, दीनाला नाडा, जोधपुर (राजस्थान) के रूप में हुई है। बताया गया है कि श्याम अपने माता-पिता के साथ ऋषिकेश-तपोवन घूमने आया था।
एसडीआरएफ और पुलिस की टीमों ने शाम तक युवक की तलाश में अभियान जारी रखा। समाचार लिखे जाने तक युवक का कोई सुराग नहीं लग पाया था।



