देहरादून

Dehradun: मुख्यमंत्री को सौंपा एसआईआर का गणना प्रपत्र

देहरादून। उत्तराखंड में मतदाता सूची शुद्धिकरण के लिए सोमवार से शुरू विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के तहत मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को गणना प्रपत्र सौंपा।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि अभियान के अंतर्गत प्रदेश के सभी मतदाताओं को गणना प्रपत्र उपलब्ध कराए जाएंगे। 7 जुलाई तक चलने वाले इस विशेष अभियान के दौरान बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) मतदाताओं से प्राप्त गणना प्रपत्रों का बीएलओ ऐप के माध्यम से डिजिटलीकरण करेंगे।

उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक शुद्ध, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाना है। इस अवसर पर सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button